सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की परसामाधो पंचायत के आसनपुर कुपहा गांव वार्ड दो में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दो लोग घायलघटना का विवरण पीड़ित पक्ष के अनुसार रामलोचन राय का पुत्र ललन राय (25) अपने मालिक सुरेश कुमार शाह के यहां से मजदूरी कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास स्थित मोड़ पर पहुंचा, पहले से घात लगाए दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से उसपर हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उनके साथ ...