Supaul News: सुपौल : राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी किशनपुर की दो बेटियां, इंस्पायर अवार्ड मानक में लक्ष्मी-प्रिया का चयन
सुपौल, अक्टूबर 11 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। छोटे कस्बे की प्रतिभा अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। किशनपुर की दो होनहार बेटियों ने नवाचार के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे सुपौल जिले को गौरवान्वित किया है। इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के तहत समाजवादी उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजहां की लक्ष्मी कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलकाहा की प्रिया कुमारी का चयन 12वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्राएं दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार और सुपौल का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्राओं की इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। डीपीओ आलोक शेखर और संभाग प्रभारी नंदलाल पासवान ने दोनों छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.