सुपौल, सितम्बर 24 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के वार्ड 2 स्थित विद्यापुरी में गुरुवार को राष्ट्रीय अतिपिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रघुवंश कुमार ने की। इसमें संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया। इसमें विद्यानंद कुमार साह को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संयोजक बनाए जाने पर विद्यानंद कुमार साह ने उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निस्वार्थ भाव से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- सहरसा : संगठन की एकजुटता पर दिया गया बल उन्होंने समाज के हित में मिलकर काम करन...