सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय सुपौल में दर्ज परिवाद संख्या 406110102072602598 का अंतिम निष्पादन कर दिया गया है। यह परिवाद नगर परिषद त्रिवेणीगंज के परिवादी छुतहरू यादव ने दायर किया था। परिवाद में सुपौल अररिया नई रेल लाईन परियोजना के तहत् मौजा डपरखा अंतर्गत खेसरा 3451 में अर्जित भूमि एवं आवासीय मकान का शेष 20 प्रतिशत राशि का भुगतान कराने की मांग की गई थी। इस बाबत बुधवार को उनके भुगतान के लिए जिला भूअर्जन पदाधिकारी सुपौल द्वारा नाजिर जिला भू-अर्जन सुपौल को आदेश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...