सुपौल, अक्टूबर 28 -- दिल्ली महारैली की तैयारियों पर बैठक Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। महारैली की तैयारियों और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर झारखंड विधायक दल के नेता राजेश कच्छप भी सुपौल पहुंचे। इस बाबत जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिलाध्यक्ष अनुपम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं खिजरी विधायक राजेश कच्छप विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महारैली की तैयारियों का जायजा लेने और सुपौल जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्...