Supaul News: सुपौल : रानीपट्टी नहर में लगे रेनकट से आवागमन में हो रही परेशानी
सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली रानीपट्टी वितरणी नहर पर बनी पक्की सड़क में जगह जगह बड़े-बड़े रेनकट लग जाने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति ये है कि पक्की सड़क में लगा रेनकट अब बड़ा गड्ढा में तब्दील हो गया है।सड़क में बना गढ्ढा इतना भयानक है की आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो वाहनों का आवागमन होता है।वहीं सड़क मार्ग में कई जगहों पर बड़े-बड़े रेनकट लगने से आवगमन करने वाले लोगों को पता नहीं चलने की स्तिथि में दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।समस्या को लेकर लोगों ने बताया कि बना रेनकट आवागमन कर रहे लोगों को दुर्घटना के लिए आमंत्रित कर रहा है उक्त सड़क में पिछले एक माह से रेनकट लगा हुआ है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.