सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित राधे श्याम पब्लिक स्कूल सुपौल में हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने कृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया। विद्यालय के प्रांगण में बच्चों द्वारा श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को झांकी के रूप में भी दिखाया गया। साथ ही मटकी फोड़ खेल भी खेला गया। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा बालकृष्ण बच्चों को माखन और मिश्री भी खिलाया गया। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों के अंदर खुशी और उत्सुकता दोनों देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Saraikela News: धूमधाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सवकार्यक्रम का उद्देश्‍य इस कार्यक्रम को लेकर प्राचार्या बीना पॉल ने बच्चों को बताया कि हमारा भारत देश विभिन्नता में एकता वाला देश है और यहां की...