सुपौल, जुलाई 6 -- Supaul News: किशनपुर। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजीत मंगलवार को थरबिटिया आएंगी। बता दें कि शिवपुरी पंचायत के पुर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार शर्मा का बीते 26 जून को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना पर उनके शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए प्रखंड क्षेत्र की शिवपुरी पंचायत के थरविटिया स्टेशन स्थित उनके निज आवास पर राज्यसभा सांसद आएंगी। यह जानकारी कांग्रेस के किशनपुर प्रखंड अध्यक्ष सगीर आलम ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...