सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: सुपौल। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम सावन कुमार ने राजस्व संबंधी लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को ऑनलाईन दाखिल-खारिज, परिर्माजन, ई-मापी आदि से संबंधित लंबित मामलों का इस सप्ताह में निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अंचल अधिकारी को अभियान वसेरा-2 के तहत सर्वेक्षित सभी वास विहिन परिवारों को यथाशीघ्र पर्चा निर्गत करने को कहा गया। बैठक में डीडीसी इंद्रवीर कुमार, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी, सुपौल जिला एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...