Supaul News: सुपौल : राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपरा में सहयोग शिविर का आयोजन
सुपौल, नवम्बर 25 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपरा में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बोनाफाइड प्रमाणपत्र जारी करने एवं रोल नंबर आवंटित करने से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सहयोग पोर्टल के महत्व एवं उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से उनकी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान आसान होगा।कार्यक्रम के अंत में सहयोग पोर्टल के नोडल पदाधिकारी सह सहायक प्राध्यापक संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.