सुपौल, सितम्बर 24 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर रेलवे ढ़ाला फाटक संख्या 15 ए को बीते दिनों बंद किए जाने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। इसको बंद करने से 10 हजार से अधिक परिवारों का व्यापार ठप हो गया है और सैकड़ों लोग पलायन को मजबूर हैं। ढाला फाटक बंद होने से सरकारी अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगो को पहुंचना 4 किलोमीटर बढ़ गई है। जहां, स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन, सांसद और विधायक से गुहार लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। अब, राघोपुर के निवासियों ने 26 सितंबर को सुबह 8 बजे रेलवे ढाला फाटक से डिप्टी सीएम विजेन्द्र प्रसाद यादव के मुरली वार्ड 4 स्थित आवास तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकालने का फैसला किया है, ताकि अपनी समस्याओं को सीधे उनके सामने रखा जा सके और ढाला फिर से खुलवाया जा सके। इस संबंध में ...