सुपौल, अगस्त 16 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार की शाम करीब 4 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान बसेरा-2 योजना के तहत 31 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। वर्षों से भूमि के अभाव में जीवन यापन कर रहे लाभुकों को जब स्थायी आवासीय भूमि का अधिकार मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभुकों ने राज्य सरकार एवं अंचल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उनके जीवन का ऐतिहासिक दिन बताया। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस: डीएम ने 1,023 भूमिहीन परिवारों को दिया वासगीत पर्चाकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में अंचलाधिकारी सीओ रश्मि प्रिया, राजस्व अधिकारी आकांक्षा मिश्रा बीडीओ सत्येन्द्र कुमार एवं प्रमुख फिदा हुसैन ने संयुक्त रूप से पात्र लाभुकों को बासगीत प...