सुपौल, अक्टूबर 23 -- मतदान और सुरक्षा व्यवस्था Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 41 पर कोशी स्नातक एमएलसी चुनाव के तहत शाम 4:45 बजे तक कुल 64.1 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कुल 532 मतदाताओं ने वोट डाले, जिसमें 405 पुरुष और 127 महिला मतदाता शामिल रहे। मतदान केंद्र पर स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। मतदान को लेकर केंद्र संख्या 41 पर मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर तीन दंडाधिकारियों अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमर शर्मा और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुबेश पासवान की तैनाती की गई थी। इस...