Supaul News: सुपौल : राघोपुर में रबी महाअभियान और सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को रबी महाअभियान 2026 के तहत वासंतिक रबी कार्यशाला और दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी मयंक आर्यन ने की और इसका उद्घाटन सुपौल के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आशुतोष कुमार के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान राघोपुर और प्रतापगंज प्रखंडों के कृषि कर्मी तथा सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, उनके रखरखाव और फसल रोगों की समय पर पहचान करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं, प्रशिक्षण सत्र में सांख्यिकी कर्मियों को क्रॉप कटिंग के जरिए फसल उपज का सटीक आकलन करने और सही आंकड़े संकलित करने की प्रक्रिया समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.