सुपौल, अक्टूबर 3 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की डुमरी पंचायत स्थित वार्ड 1 में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बेरदह धार में नहाने के दौरान एक 7 वर्षीय बच्ची के लापता होने की दुखद घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर राघोपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दामोदर नदी के तेज बहाव में बही किशोरी, तलाश जारीबच्ची की पहचान स्थानीय लोग भी बच्ची की खोजबीन में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। लापता बच्ची की पहचान डुमरी वार्ड 1 जागीर निवासी बिन्देश्वरी यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं डुमरी पंचायत के मुखिया गजेंद्र यादव ने बताया कि जितिया पर्व के अवसर पर...