Supaul News: सुपौल : राघोपुर में प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ
सुपौल, नवम्बर 22 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर पंचायत में रविवार को प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई। जहां रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम और बीसीएम सह बीएचएम शादाब अली ने आंगनबाड़ी केंद्र और उर्दू विद्यालय में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का, शुभारंभ किया। वही,डॉ. दीप नारायण राम ने अभिभावकों से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने की अपील की और लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शादाब अली ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए प्रखंड में 32 सुपरवाइजर और 84 टीमें तैनात की गई हैं। इस दौरान प्रमोद कुमार, नरेश दास, आशा कार्यकर्ता शबाना और गुलाब देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: अपने बच्चें को पोलियो से बचाव के लिए ड्राप्स जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.