सुपौल, अक्टूबर 28 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाजारों में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सड़कों पर वाहनों के अवैध रूप से प्रकिंग से लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी होती है। एसडीओ ने वीरपुर, भीमनगर, प्रतापगंज राघोपुर,समेत सभी संबंधित थानों, नगर निकायों और अंचलों के अधिकारियों को बाजारों में वन-वे ट्रैफिक लागू करने, प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी से निगरानी रखने और नियमित गश्ती कराने का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था करने को क...