Supaul News: सुपौल : राघोपुर में एसडीएम नीरज कुमार को भावभीनी विदाई
सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में गुरुवार को बीरपुर के निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उन्हें अंगवस्त्र, फूलमाला और मिथिला की पारंपरिक पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव, अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया और बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ कमल प्रसाद यादव ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष एवं संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश की। अपने संबोधन में एसडीएम नीरज कुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मिथिला और सीमांचल की मिट्टी तथा यहां के लोगों का स्नेह जीवनभर याद रहेगा और भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों के लिए हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- Supaul News: स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.