सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से कोशी रक्तवीर सेवा संगठन, सिमराही के तत्वावधान में रविवार को रेफरल अस्पताल राघोपुर में महा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन के सदस्यों ने युवाओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। संगठन के अनुसार, सड़क दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है। शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए संगठन के सदस्य पिछले कई दिनों से चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस बार 51 यून...