सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र की रामविशनपुर पंचायत स्थित हुसैनाबाद चिलौनी धार के समीप अवैध रूप से मिट्टी खनन और परिवहन के मामले में खनन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने जांच के दौरान मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राघोपुर थाना को लिखित आवेदन सौंपा है। बताया जाता है कि खनन विभाग को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने जांच शुरू की।

जांच और कार्रवाई जांच के दौरान हुसैनाबाद चिलौनी पुल के निकट मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ा गया। जब वाहन चालक से खनिज परिवहन से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने तत्काल प...