सुपौल, अगस्त 7 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की हुलास पंचायत के वार्ड 13 स्थित प्राथमिक विद्यालय बिचारी में बाउंड्रीवाल न होने के कारण छात्र-छात्राओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गई है। यह भी पढ़ें- Mau News: प्रावि तालरतोय में बाउंड्रीवाल और रास्ते की दरकारविद्यालय की स्थिति इस बाबत जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रकिशोर चौधरी ने बताया कि इस विद्यालय में कुल 232 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें से लगभग 150 छात्र-छात्राएं नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक चंद्रकिशोर चौधरी, विवेक कुमार झा और शिक्षिका मनु कुमारी सहित कुल तीन शिक्षक कार्यरत हैं।सुरक्षा की चिंताएं प्रधानाध्यापक चौधरी ने ...