सुपौल, अक्टूबर 18 -- राघोपुर में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत स्थित नरहा वार्ड संख्या 2 स्थित ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा-काली मंदिर में इस वर्ष दुर्गा पूजा का पर्व अत्यंत भव्य और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इलाके के इस प्राचीन मंदिर को मां दुर्गा और मां काली का अत्यंत शक्तिशाली पीठ माना जाता है, जहां माता के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति का कहना है कि यह मंदिर सदियों पुराना है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मन्नतें माता पूरी करती हैं। सच्चे मन से माता की शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त पर मां जगदंबा की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। वर्तमान में मंदिर परिसर में आचार्य पंडित शोभन झा के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा लगातार ...