सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। रतनपुर थाना क्षेत्र के मौजा रतनपुर में जमीन की खरीद-बिक्री और दाखिल-खारिज में अनियमितता को लेकर स्थानीय निवासी गौतम कुमार झा ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

जमीन की स्थिति आवेदन में बताया गया है कि खाता संख्या 67, खेसरा संख्या 777 में कुल 170 डिसमिल जमीन दर्ज थी। सड़क निर्माण के बाद इसमें करीब 149.2 डिसमिल जमीन बची है। आवेदक का आरोप है कि उक्त जमीन को लेकर पूर्व में भी पारिवारिक स्तर पर लेन-देन हुआ और बाद में जमीन के अलग-अलग हिस्सों का नामांतरण एवं बिक्री की प्रक्रिया की गई।

आवेदक के आरोप आवेदन के अनुसार खेसरा संख्या 777 की जमीन के संबंध में दाखिल-खारिज के दौरान वास्तविक रकबा और बिक्री किए गए रकबे में भी अंतर है। आवेदक ने आर...