Supaul News: सुपौल : रघुनाथपुर में तीन दिनों में बहाल होगी कृषि बिजली, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सुपौल, अक्टूबर 25 -- कृषि बिजली संकट दूर करने का आश्वासन Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में कृषि बिजली संकट को लेकर 'हिंदुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। रविवार को एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली व्यवस्था का स्थल निरीक्षण किया। टीम में बीडीओ बसंतपुर सुजीत कुमार मिश्रा, बीएओ अमित कुमार और विद्युत विभाग के अभियंता एवं अन्य अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और अगले तीन दिनों के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि रघुनाथपुर में वर्ष 2020 में कृषि कार्य के लिए खेतों तक बिजली पहुंचाई गई थी। शुरुआत में आपूर्ति सुचारू रही, लेकिन रखरखाव के अभाव में जर्जर तारों के कारण वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.