सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने बुधवार को उत्क्रमित यूएमएस मुंगराहा का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षण की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। हालांकि, छात्र-छात्राओं के शिक्षण की स्थिति अपेक्षाकृत काफी दयनीय पाई गई। इस पर बीडीओ ने उपस्थित शिक्षकों को शिक्षण व्यवस्था एवं बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करने तथा कमज...