Supaul News: सुपौल : युवाओं पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला
सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज को लेकर युवा समाजसेवी सह कांग्रेस नेता सुभाष कुमार यादव ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश का युवा पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल उठा रहा है, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं की आवाज का सम्मान होना चाहिए, दमन नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और जवाबदेही की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। सुभाष ने विपक्षी नेताओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के साथ जिस तरह की कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.