सुपौल, अक्टूबर 29 -- मोबाइल चोरी के आरोप में युवक से मारपीट Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की परसागढ़ी दक्षिण पंचायत में मोबाइल चोरी के आरोप में एक मजदूर युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को मुक्त कराया है। घटना बीते 28 अक्टूबर की बतायी जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ महिला और पुरुष उस युवक को नहर के पास एक पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जहां उक्त युवक चीख -चीख कर छोड़ने की गुहार लगाता नजर आ रहा है । हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। इधर, वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के ल...