Supaul News: सुपौल : मोटर का तार लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत
सुपौल, अक्टूबर 16 -- करंट लगने से युवक की मौत Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खौरिया मिशन स्थित वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र मुखिया के पुत्र हरेंद्र मुखिया के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, हरेंद्र मुखिया अपने घर का निर्माण करा रहा था। शुक्रवार सुबह वह निर्माणाधीन मकान पर पानी देने के लिए मोटर का तार लगाने गया था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार ने जांच के बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.