सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय परिसर स्थित मॉडल स्कूल का अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लेने के साथ कक्षा में छात्रों से संवाद किया और उन्हें विज्ञान विषय की पढ़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मॉडल स्कूल में 1200 में सिर्फ 300 छात्र मिले, डीएम ने जताई नाराजगीएसडीएम की सलाह एसडीएम को शिक्षक की भूमिका में देखकर छात्र भी उत्साहित नजर आए। एसडीएम ने छात्रों को विज्ञान विषय को समझकर पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान को केवल किताबों तक सीमित न रखें, बल्कि आसपास की गतिविधियों और दैनिक जीवन से जोड़कर समझने का प्रयास करें। इससे विषय को समझना आसान हो...