Supaul News: सुपौल : मेहासिमर में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2542 बोतल विदेशी शराब जब्त
सुपौल, अगस्त 19 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने किशनपुर थाना क्षेत्र के मेहासिमर वार्ड नंबर-11 में देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी और नेपाली शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 2542 बोतल विदेशी शराब और 26 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की गई। शराब बरामदगी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सरकारी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बुधवार को अपने वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि मेहासिमर वार्ड 11 निवासी पवन कुमार के घर में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.