सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र प्रतापगंज के प्रशिक्षण हॉल में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत सीआरसी स्तरीय चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के 27 बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में, जबकि कक्षा नौ से 12 तक के 26 बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं से एक-एक प्रतिभागी का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। भाषण प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय टेकुना की कक्षा नौ की छात्रा अमृता कुमारी का चयन हुआ। वहीं, चित्रांकन प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय दीवानगंज पूर्व के कक्षा सात के छात्र रुद्र कुमार चयनित हुए। दोनों प्रतिभागी 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयन समिति में प्रखंड शिक...