Supaul News: सुपौल : मृत जमाबंदी रैयतों की विभाग ने मांगी सूची
सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। प्रतापगंज अंचल सभागार में एडीएम सच्चिदानंद सुमन ने प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रतापगंज के बीडीओ और सीओ भी मौजूद रहे। बैठक में एडीएम ने राजस्व विभाग की ओर से संचालित जमाबंदी सुधार के विशेष अभियान, राजस्व महाभियान एवं भूमि विवाद के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से उनके मौजा में जितने भी जमाबंदी रैयत मृत हो गए हैं, उनकी सूची अंचल अधिकारी व राजस्व अधिकारी को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही एडीएम ने बैठक में मौजूद प्रतापगंज के अंचल अधिकारी को इस बाबत पंचायतवार रोस्टर तैयार कर सबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना देते हुए संबंधित पंचायत सरकार भवन में बैठक करने का भी निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.