सुपौल, अक्टूबर 5 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी विकास ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने और अभियान के सफल संचालन में सहयोग करने की अपील की गई। अंचलाधिकारी विकास ने बताया कि मृत जमाबंदीदारों के वैध उत्तराधिकारियों का नाम जमाबंदी में दर्ज करने तथा जमाबंदी से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

जमाबंदी का सत्यापन अभियान के तहत राजस्व कर्मचारी एवं किसान सलाहकार घर-घर जाकर जमाबंदी का सत्यापन कर रहे हैं और आवश्यक दस्तावेज जुटाने का कार्य कर ...