Supaul News: सुपौल : मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाल छातापुर बस पड़ाव, गंदगी से यात्री परेशान
सुपौल, अक्टूबर 14 -- बस अड्डे पर सुविधाओं का अभाव Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस अड्डा इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाली का दंश झेल रहा है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है। इसके कारण बस का इंतजार करने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से परिसर की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। यात्रियों की सुविधा के लिए परिसर में बनाया गया सार्वजनिक शौचालय भी लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। नियमित साफ-सफाई के अभाव में लोग इसका उपयोग करने से कतराते हैं। वहीं, बस अड्डा परिसर में लगा हाईमास्ट लैंप भी वर्षों से खराब पड़ा है। इसके कारण रात के समय परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.