Supaul News: सुपौल : मुरलीगज शाखा नहर में उपलाता मिला नवजात का शव
सुपौल, अक्टूबर 11 -- नहर में मिला नवजात का शव Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। रेल पुल के पास पानी में शनिवार को अज्ञात नवजात बच्चे की लाश मिलने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि रविवार को थाना क्षेत्र के दुअनियां गांव के पास मुरलीगंज शाखा नहर पानी में एक अज्ञात नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बावजूद भी नवजात की पहचान नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार नहर से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पानी में डूबे नवजात के शव पर पड़ी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना प्रतापगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने एसआई नीलम कुमारी को पुलिस बल के साथ घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.