सुपौल, अक्टूबर 25 -- त्योहारों में मिलावटी मिठाइयों को लेकर चिंता Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही बाजार, लालगंज बाजार सहित अन्य बजारों में त्योहारों के सीजन मे मिलावटी मिठाई सहित अन्य प्रकार के खाने पीने वाले सामग्री को लेकर आम लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। दुकानदारों द्वारा बाजार में खुले सड़क के किनारे मिठाई सहित अन्य प्रकार के खाने-पीने की सामग्री को रखा जाता है। जिस पर धूल कन बैठते रहता है। वहीं मक्खी के बैठने से मिठाई दूषित हो जाता है। जिसको खाने से आम लोगों में डायरिया, टायफाइड, वायरल इनफेक्शन सहित अन्य प्रकार के बीमारी का शिकार होना पड़ता है। समाजसेवी विजय कुमार सिंह का कहना है कि दुकानदारों द्वारा रंग बिरंगी मिठाई मिलावटी मिठाई बनाया जाता है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। समाजसेवी रौनक कुमार का क...