सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया पंचायत के वार्ड 15 में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उसी टोला के बिंदेश्वरी मंडल और उनके पुत्र पंकज मंडल बताया जाता है। इस बाबत थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मारपीट मामले में दर्ज केस के आधार पर यह कार्रवाई की गई है तथा मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...