Supaul News: सुपौल : मारपीट की घटना का आरोपित गिरफ्तार
सुपौल, जुलाई 9 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने गुरुवार को मारपीट की घटना को लेकर भपटियाही थाना केस संख्या191/26 के नामजद अभियुक्त बनैनिया पंचायत के वार्ड 13 निवासी नारायण मरीक को उसके घर से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नारायण चौधरी ने अपने बड़े भाई सुनील मरीक को रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसको लेकर सुनील मरीक के आवेदन पर नारायण मरीक के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 191/26 दर्ज था। मामले में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.