सुपौल, जुलाई 12 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन, बायसी, गौसपुर आदि क्षेत्रों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम के इस बदले हुए मिजाज का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिल रहा है। पर्याप्त बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की रोपनी का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 200 मिमी बारिश से जिले में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तारकिसानों की मेहनत सुबह से लेकर शाम तक किसान अपने परिवार और मजदूरों के साथ खेतों में धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। खेतों में चारों ओर किसानों की चहल-पहल और रोपनी का दृश्य ग्रामीण इलाकों की रौनक बढ़ा रहा है। समय पर मानसून की अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही...