Supaul News: सुपौल : मानसरोवर झील पार्क का मंत्री ने किया उद्घाटन, बोटिंग और वन विहार का उठा सकेंगे आनंद
सुपौल, नवम्बर 18 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। सुपौल जिले के पर्यटन मानचित्र पर वीरपुर को नई पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। प्राकृतिक सौंदर्य और हजारों स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों के आशियाने के रूप में प्रसिद्ध मानसरोवर झील पार्क का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने किया। पार्क के विकसित होने से पर्यटकों को यहां बोटिंग, वन विहार और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन के बाद मंत्री ने स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक भागलपुर डॉ. एस. कुमारा शामी, डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस और डीएफओ आतिश कुमार के साथ पूरे झील पार्क का भ्रमण किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.