Supaul News: सुपौल : मानदेय वृद्धि को लेकर तीन दिन पटना में दम दिखाएंगे न्यायमित्र
सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला विधिक संघ सुपौल के परिसर में रविवार को जिला ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ की ओर से बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ सुपौल के उपाध्यक्ष यतिन्द्र मोहन सिंह ने की। इस क्रम में बिहार के ग्राम कचहरी न्यायमित्रों के वर्तमान 7,000 रुपये के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि और पांच-छह व सात अक्टूबर को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में न्यायमित्रों की सहभागिता पर जोर दिया गया। न्यायमित्रों ने महज 7,000 रुपये मानदेय से उत्पन्न आर्थिक परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुपौल जिले के सभी न्यायमित्र एकजुट होकर गर्दनीबाग में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे तथा सम्मानजनक मानदेय वृद्धि की मांग को मजबूती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.