Supaul News: सुपौल : महिला मरीजों को जांच और इलाज में हो रही दिक्कत, जनप्रतिनिधियों ने की पदस्थापना की मांग
सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भपटियाही में महिला चिकित्सक के नहीं रहने से प्रखंड क्षेत्र के मरीजों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण महिला मरीजों को स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। कई मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों या दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। महिला चिकित्सक की पदस्थापना को लेकर क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सांसद, विधायक और सिविल सर्जन का ध्यान आकृष्ट कराया है। जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी भपटियाही में जल्द से जल्द महिला चिकित्सक की पदस्थापना कराने की मांग की है। सरायगढ़ पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, लोकहा पंचायत की मुखिया महारानी देवी, ढोली पंचायत की मुखिया सरस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.