सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के कर्णपुर स्थित उतरी टोला श्रीकृष्ण मंदिर में शनिवार की देर संध्या आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। खासकर महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कृष्णाष्टमी पर्वमहाआरती के आयोजक जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित महाआरती का शुभारंभ बनारस से आए विद्वान पंडितों एवं आचार्यों के नेतृत्व में विधि-विधान से किया गया। आचार्य शुभम तिवारी, आचार्य ऋषि महाराज, आनंद शर्मा एवं श्रवण पांडेय ने धूप-दीप प्रज्वलित कर महाआरती संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से माहौल आध्यात्मिक बना रहा। महाआरती में शामिल होने के ल...