Supaul News: सुपौल : मवेशी व्यापारी से 4.41 लाख की लूट, कार सवार दो भाइयों को बदमाशों ने बनाया निशाना
सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव के पास एनएच-27 पर गुरुवार रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने मवेशी व्यापारियों से 4 लाख 41 हजार रुपये लूट लिए।
घटना का विवरण बदमाशों ने पहले कार सवार दो भाइयों को ओवरटेक कर रास्ते में घेर लिया। इस दौरान एक भाई किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला, जबकि दूसरे भाई को बंधक बनाकर बदमाश उसकी ही कार से अररिया की ओर ले गए। बाद में परवाहा के समीप रुपये लूटने के बाद बदमाश कार और व्यापारी को छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के फतेहपुर निवासी मवेशी व्यवसायी शकील और वकील अपनी कार से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान एक चारपहिया वाहन उनका पीछा कर रहा था। गढ़िया गांव के समीप एनएच-27 पर स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.