Supaul News: सुपौल : मवेशी चोरी कर रहे दो आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। गोविंदपुर पंचायत में बुधवार की रात मवेशी चोरी कर पिकअप पर लाद रहे दो आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान उनके तीन अन्य साथी पिकअप लेकर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपितों के साथ एक गाय और एक सांड को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के संबंध में किसान सह मवेशीपालक सुखदेव यादव ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह खेत में पानी पटवा रहे थे। इसी दौरान रामदेव यादव के घर के पास पंसाही नहर पर पिकअप वाहन में पांच-छह लोगों को गाय और सांड लादते देखा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: मवेशी चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार शक होने पर उन्होंने कुछ ग्रामीणों को साथ लिया और न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.