सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। प्रदेश में पांच अप्रैल 2016 से पूर्ण मद्यनिषेध लागू है। इस क्रम में हर साल 26 नवम्बर को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार विभाग ने 26 नवम्बर के एक माह पूर्व से ही सुपौल समेत पूरे प्रदेश में नशामुक्त बिहार के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है। इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के अधिवेशन भवन परिसर में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के माध्यम से किया। इस अभियान से संबंधित कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग सुपौल जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज सुपौल में दोपहर 12:15 बजे से किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: नशामुक्त बिहार अभियान के शुभारंभ का वीकेसयू में सीधा प्रसारण इस अवसर पर एसपी शरथ आरएस व डीडीसी इन्द...