Supaul News: सुपौल : मदरिस इस्लामिया कन्वेंशन की सफलता को लेकर हुई बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा
सुपौल, अक्टूबर 25 -- मदरिस इस्लामिया कन्वेंशन की तैयारियों पर चर्चा Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा स्थित जामिया इस्लामिया सिराजुल उलूम में रविवार को उलमा, इमामों और सामाजिक लोगों की बैठक हुई। इसमें आगामी 11 नवंबर को इमारत-ए-शरीया बिहार, ओडिशा एवं झारखंड, फुलवारी शरीफ, पटना के तत्वावधान में पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले मदरिस इस्लामिया कन्वेंशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कन्वेंशन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करने, उलमा एवं इमामों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा आम लोगों तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कन्वेंशन की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके लिए मदरसों के जिम्मेदारों, धार्मिक विद्वानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.