सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र के चुन्नी सीमा समीप वीसी में मंगलवार की सुबह एक मजदूर का संदिग्ध अवस्था में छातापुर निवासी सुलचंद शव मिला था। जहां शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए और मामले के खुलासे के लिए स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी द्वारा घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। इधर, शाम को खोजी कुत्ते ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों और घटनास्थल के आसपास की जगहों को सूंघा। इसके बाद श्वान सूंघते हुए सीधे संदिग्ध दोषियों के घर तक जा पहुंचा। इधर, पुलिस इस महत्वपूर्ण सुराग के हाथ लगते ही आगे की कार्रवाई और संदिग्धों की धरपकड़ में जुट गई है। वहीं खोजी श्वान को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इधर, थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि घटना स्थल पर मिले सा...