Supaul News: सुपौल : मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। शाम होते ही बाजार और आसपास के इलाकों में मच्छरों की भनभनाहट शुरू हो जाती है। मच्छरों की बढ़ती संख्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कुनौली बाजार क्षेत्र में स्थिति अधिक खराब है। जगह-जगह फैली गंदगी और खुले नाले मच्छरों के पनपने का सुरक्षित ठिकाना बन गया है। शाम के समय दुकानों पर बैठना भी दुकानदारों और ग्राहकों के लिए मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदार कुंदन साह, सत्य नारायण गुप्ता, पारस सोनी, श्याम सोनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए नियमित रूप से फॉगिंग कराने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.