Supaul News: सुपौल : भ्रमण-दर्शन कार्यक्रम के तहत मत्स्य किसानों को किया रवाना
सुपौल, सितम्बर 29 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर से मंगलवार को डीएम सावन कुमार ने मत्स्य किसानों के भ्रमण-दर्शन कार्यक्रम के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार सहित विभागीय कर्मी उपस्थित थे। मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस भ्रमण-दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के मत्स्य कृषकों को मात्स्यिकी की नवीनतम एवं उन्नत तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि वे इन तकनीकों से प्रेरित होकर इन्हें अंगीकार करते हुए अपने-अपने जलस्रोतों में लागू कर लाभान्वित हो सकें। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले में मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में अभिवृद्धि होने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों का सृजन तथा मत्स्य पालकों की वार्षिक आय में भी वृद्धि हो सकेगी। भ्रमण-दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मत्स्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.